चंपुआ में फुटबॉल का महासंग्राम, बंगाल-ओडिशा की टीमें आमने-सामने; जानें टूर्नामेंट में क्या है खास..

जैंतगढ़ के चंपुआ नेहरू स्टेडियम में भागवत मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देना है।

जैंतगढ़: चंपुआ नेहरू स्टेडियम में भागवत मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ. क्योंझर तारिणी क्लब और चंपुआ मॉर्निंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में आठ प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में चंपुआ सब-कलेक्टर उमाकांत परिदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

उद्घाटन समारोह में खेल से जुड़े कई लोग रहे मौजूद

समारोह में तारिणी फुटबॉल अकादमी के निदेशक गणेश्वर महानता, अध्यक्ष बीरेंद्र महानता, चंपुआ के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश प्रधान, पीए आइटीडीए रामकृष्ण गोंड, संजय नाइक, रबीरंजन पाधी, असित दास, सुरेश पटनायक, शुखा महानता और फाउंडर इंदुमती नाइक समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं.

पहले दिन झाडग्राम व ओडिशा पुलिस में रोमांचक मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले दिन दर्शकों को रोमांचक फुटबॉल मुकाबले देखने को मिले. शुरुआती मैच में पश्चिम बंगाल की झारग्राम टीम और ओडिशा पुलिस के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरा जोर लगाया. वहीं, दिन का दूसरा प्रमुख मुकाबला आसनसोल XI और तारिणी फुटबॉल XI के बीच खेला गया.

महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना आयोजन का उद्देश्य

आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देना और ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल मिलेगा. आयोजकों ने उम्मीद जतायी कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >