चाईबासा शहर में चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के जैन मार्केट चौक के पास एक ही दिन में दो साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया. टुंगरी निवासी धर्मेंद्र गोप ने बताया कि वह केनरा बैंक में पैसे निकालने गए थे और बाहर खड़ी साइकिल चोरी हो गयी.
वहीं तुईबीर गांव की आश्रिता देवगम की साइकिल भी बैंक के बाहर से गायब हो गयी. दोनों पीड़ितों ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना से शहरवासियों में चिंता बढ़ गयी है.
