Chaibasa News : चाईबासा उपद्रव कांड में 10 साल पहले मृत व्यक्ति के नाम केस का आरोप

घटना के आरोपी रमेश बलमुचु ने साजिश के तहत कार्रवाई का लगाया आरोप, सरायकेला के राजनगर निवासी सिंगा सुंडी की 10 साल पहले हो चुकी है मौत

चाईबासा.

चाईबासा के तांबो चौक पर बीते 27 अक्तूबर को नो इंट्री की मांग पर स्थानीय लोगों और प्रशासन से झड़प मामले में नामजद आरोपियों में 10 साल पूर्व मृत व्यक्ति का नाम शामिल है. उक्त आरोप मामले में नामजद आरोपी (गिरफ्तार भी हुए थे) रमेश बालमुचु ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त मामले में प्रशासन ने झूठा केस दर्ज किया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रशासन ने सिंगा सुंडी, पिता स्व मारकंडेय सुंडी, गांव- गुलिया, पंचायत- हेरमा, थाना -राजनगर (जिला-सरायकेला-खरसावां) के निवासी पर केस किया है. हालांकि, सिंगा सुंडी की मौत 15 दिसंबर, 2014 को हो चुकी है. पंचायत से मृत्यु प्रमाण बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

एक आरोपी ने फर्जी केस का लगाया आरोप

दूसरी ओर, तांतनगर के चिटीमिटी निवासी बिनोद कुमार सावैयां ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 27 अक्तूबर की रात वह अपनी ससुराल भरभरिया में श्राद्ध कार्यक्रम में थे. इसके बावजूद प्रशासन ने मेरे नाम से नामजद केस दर्ज किया गया है. मैं कोल्हान भूमि बचाओ समिति चाईबासा का अध्यक्ष हूं. मेरी आवाज दबाने के लिए के लिए मेरे नाम से केस किया गया है.

क्या कहती है पुलिस

मुफस्सिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मिली बाइक सिंगा सुंडी के नाम से है. इसके आधार पर सिंगा सुंडी के नाम पर केस दर्ज हुआ है. उक्त बाइक का मालिक व कौन चला रहा था, यह अनुसंधान का विषय है. अनुसंधान में उसका (सिंगा सुंडी) का नाम हट सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >