चाईबासा : 20 दिनों से लापता ग्रामीण जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला

परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीण मुंडा ने रात में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को कब्जे में लिया.

जगन्नाथपुर के जेटेया थानांतर्गत उदाजो गांव के सिकुरसाई टोला निवासी 40 वर्षीय रोया लागुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लोगों ने बताया कि वह 25 नवंबर, 23 की देर शाम घर से निकला था. उसके बाद घर नहीं आया. सोमवार की शाम ग्रामीणों ने उसके परिजनों के बताया कि रोया लागुरी का शव जंगल में एक पेड़ में गमछा के सहारे लटका है. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीण मुंडा ने रात में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को कब्जे में लिया. वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. परिजनों ने बताया कि रोया की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उसके दो बेटे और चार बेटियां हैं. जब दिमाग ठीक था, तो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read: चाईबासा : अधूरे नाली को ���ेकर ग्रामीण आक्रोशित, सांसद-विधायक को सौंपा मांगपत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >