Chaibasa News : मारवाड़ी युवा मंच व चाईबासा जागृति शाखा ने निकाली वॉकथॉन रैली

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा एवं चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त प्रयास से रविवार को सुबह टाउन क्लब से विशाल वॉकथॉन रैली का आयोजन

चाईबासा. मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा एवं चाईबासा जागृति शाखा के संयुक्त प्रयास से रविवार को सुबह टाउन क्लब से विशाल वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों ने भाग लिया और पूरी रैली का हिस्सा बने. शहर की विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया. यह रैली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों के योगदान से सम्पन्न हुई. कार्यक्रम के आयोजक आदित्य अग्रवाल एवं स्वीटी दोदराजका थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम शर्मा, संस्थापक सदस्य प्रमोद नेवटिया, सलाहकार सदस्य मुकेश अग्रवाल, प्रांत शिक्षा एवं कौशल विकास संयोजक श्वेता जालान, प्रांत मुख्यालय उपाध्यक्ष आशीष कुमार चौधरी, मंच अध्यक्ष बसंत खंडेलवाल, सचिव महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंदा अग्रवाल, जागृति शाखा अध्यक्षा रिंकी अग्रवाल, सचिव शिल्पा फिरोजीवाला, कोषाध्यक्ष प्रियांशु केडिया, प्रियम चिरानिया, अजय मोहता, सौरव जैन, कुणाल दोदराजका, ओम प्रकाश केडिया, नीतू टिंबरेवाल, कोमल अग्रवाल, प्रीति दोदराजका, निखिल अग्रवाल (लायंस क्लब अध्यक्ष) निरंजन कुमार गोयल (पश्चिम सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष); श्रीकांत मूंधड़ा (माहेश्वरी सभा सचिव) शालिनी सराफ (इनर व्हील्स क्लब अध्यक्ष) निर्मल चंद्र त्रिपाठी, शैलेश सुल्तानिया, कुणाल सराफ, महेंद्र सिंकु (तुरतुंग आर्चरी अकादमी), सुमित विश्वकर्मा (योगा संघ) समेत अन्य अनेक सदस्य उपस्थित थे.

नीमडीह में भूमि विवाद के समाधान को लेकर ग्रामसभा आज

टोंटो थाना अंतर्गत नीमडीह गांव में वर्षो से चल रहे सड़क निर्माण के लिये भूमि विवाद के समाधान को लेकर सोमवार को प्रशासन के सहयोग से ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. ग्रामीण जनार्दन सिंह बालमुचू ने बताया कि विकास के नाम पर दलालों द्वारा किसानों की जमीन को लूटने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वे लोग फर्जी ग्रामसभा आयोजन कर करोड़ों रुपये का टेंडर करवाकर ठेकेदारों की दलाली कर रहे हैं. साथ ही दलालों द्वारा गुट बनाकर राजनीतिक दबाव दिया जा रहा है. गांव के लोगों को गुमराह कर रैयतों को बदनाम और शोषण किया जा रहा है. उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिये ग्रामसभा में सभी किसानों, रैयतों, समाज के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >