टोंटो : सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास एनआरइपी मद से बन रहा था संग्रहालय
चाईबासा. वन विभाग ने टोंटो थानांतर्गत सेरेंगसिया शहीद स्मारक के समीप वन भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. विभाग ने अर्धनिर्मित भवन के पास खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, उस पर लदी ईंटें, सीमेंट और छड़ से बने रिंग (सामग्री) को जब्त कर लिया है. इसके साथ निर्माण स्थल पर सामग्री की देखरेख करने वाले मुंशी रबुआ लागुरी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई जोड़ापोखर वनपाल चंदन कुमार के बयान पर 24 मई, 2026 को दर्ज मामले के आधार पर की गयी है. वनपाल चंदन कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की रूटीन गश्ती के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से हो रहे इस निर्माण कार्य का खुलासा हुआ. जब वन विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन की, तो निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी वैध कागजात या वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला.वन भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण की सामग्री जब्त, मुंशी गिरफ्तार
टोंटो : सेरेंगसिया शहीद स्मारक के पास एनआरइपी मद से बन रहा था संग्रहालय
