10 फीट गहरे नाले में गिरी कार, तीन लोग घायल

पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया में अनियंत्रित कार नाले में गिरी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हाटगम्हरिया: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हारिया थानांतर्गत कोचड़ा गांव में खतरनाक एस मोड़ पर गुरुवार तड़के करीब पांच बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जमशेदपुर से ओडिशा के बड़बिल जा रही कार (जेएच 05 इके 4444) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए 10 फीट नीचे नाले में जा गिरी. कार में चार लोग सवार थे.

दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. उनकी पहचान बिट्टू सिंह, अभिषेक कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई. इनमें बिट्टू सिंह का दाहिना कान गंभीर रूप से कट गया है, जबकि चौथे व्यक्ति को मामूली चोट आयी है.

सुबह हल्की बारिश के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों और टोंटो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला. जगन्नाथपुर स्थित संजीवनी सेवा सदन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोचड़ा गांव का एस मोड़ अत्यधिक घुमावदार है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और सुरक्षा उपाय पुख्ता करने की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >