Chaibasa News : नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों के लिए बस सेवा शुरू हो : पांडे

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने इस्पात मंत्री को भेजा 12 सूत्री मांग पत्र

गुवा

. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने गुवा अयस्क खान के मजदूरों व स्थानीय बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय इस्पात मंत्री को मांग पत्र भेजा है. पत्र की प्रति कार्यपालक खान निदेशक, प्रभारी झारखंड खान समूह-बोकारो के विकास मानवती को सौंपी गयी. यूनियन ने कहा कि इस्पात सचिव के आगमन से नयी उम्मीद जगी है. उनके हस्तक्षेप से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव होगा. मांग पत्र में कुल 12 प्रमुख बिंदु हैं. स्थानीय स्तर पर 1000 शिक्षित युवाओं की बहाली, 39 माह का बकाया एरियर भुगतान, मजदूर आवासों का निर्माण, गुवा में कॉलेज की स्थापना, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, गुवा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और आइसीयू कक्ष की व्यवस्था जैसी मांगें प्रमुख हैं. शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति, गुवा टाउनशिप का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा से संचालित टावर लाइट लगाने और नोवामुंडी कॉलेज के छात्रों के लिए बस सेवा जैसी स्थानीय सुविधाओं की मांग की गयी.

श्री पांडे ने कहा कि गुवा खदान के मजदूर विपरीत परिस्थितियों में सेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यदि सरकार शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की दिशा में कदम उठाती है, तो गुवा अयस्क खान आसानी से 10 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य हासिल कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >