छात्रों पर लाठीचार्ज एवं मुकदमों के विरोध में भाजपा करेगी डीसी ऑफिस का घेराव, जानें बैठक में क्या कहा

जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा शनिवार को चाईबासा में उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगी. सीबीआई जांच की मांग तेज.

चाईबासा : भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में शुक्रवार को आवश्यक बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज एवं दर्ज मुकदमों को वापस लेने तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम का घेराव किया जाएगा.

पांच विधानसभा क्षेत्रों से जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर, चाईबासा, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर एवं मझगांव के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सर्किट हाउस, चाईबासा के समीप एकत्रित होंगे. यहां से सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं छात्र

जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हेमंत सरकार उनकी जायज मांगों को लगातार अनसुना कर रही है. सरकार से सवाल पूछने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना और मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिड, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रदेश सदस्य सतीश पुरी, महामंत्री चंदन झा, उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सनी पासवान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहंन तियु, जिला मंत्री रूपा दास, एवं हर्ष रवानी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >