चक्रधरपुर. शहर के पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपाध्यक्ष दमयंती नाग, अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान तथा शिक्षिका रेणुका प्रधान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, भारत माता और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय आदिवासी समाज के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी और लोकनायक थे. विद्यालय के भैया-बहनों ने पारंपरिक वेश-भूषा धारण कर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया. कई विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण दिए. मौके पर सौभिक घटक, जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, चांदनी जोंको और जयंती तांती मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
