Chaibasa News : मंगल इलेवन को हरा भरभरिया की टीम बनी विजेता

शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता टीम को कमेटी ने 10 हजार रुपये देकर किया सम्मानित

तांतनगर. मंझारी प्रखंड की पिलका पंचायत के पुलिसिया में शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भरभरिया बनाम मंगल इलवेन बड़ा रुंजू के बीच हुआ. टॉस जीतकर भरभरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 15 ओबर में 86 रन बनाये, वहीं मंगल इलेवन की टीम 74 रन पर ऑलआउट हो गयी. इस तरह भरभरिया की टीम विजेता बनी. कमेटी की ओर से विजेता टीम भरभरिया को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम मंगल इलेवन को 7 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान पर पुटिसीया और चौथे स्थान पर झींकपानी की टीम रही. दोनों टीमों को 25-25 सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया. कमेटी के सदस्यों में विजय सिंह बारी, राजेश बिरुवा, बोंज बारी, मंगल बिरुवा, समीर सरोवर बिरुवा, दिनेश बिरुवा, जम्बीरा बारी, प्रकाश गोप, श्याम बिरुवा, दुराय भूमिज, सन्नी भूमिज, सुरेन्द्र सिंह बारी, संतोष बारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >