जैंतगढ़.
झारखंड समग्र शिक्षा अभियान की इस बार की एकीकृत छुट्टी तालिका में दीपावली की छुट्टी केवल एक दिन 20 अक्तूबर को दी गयी है. जबकि कुड़मी समाज का वंदना पर्व जो दीपावली के अगले दिन 21 अक्तूबर पड़ता है, उस दिन छुट्टी नहीं है. इससे कुड़मी समाज, भूमिज समाज और ओडिया समाज में रोष है. इस बीच, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्तूबर को भैया दूज की छुट्टी है, लेकिन वंदना पर्व के दिन विद्यालय संचालित होगा. युवा कुड़मी नेता गंगाधर महतो तथा विभिन्न सामाजिक और मानवाधिकार संगठनों ने सरकार और शिक्षा विभाग से 21 अक्तूबर को वंदना एवं छोटी दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
