आंगनबाड़ी फंड का झांसा देकर ग्रामीण के खाते से उड़ाये 43 हजार रुपये

चाईबासा में आंगनबाड़ी फंड का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैंक खाते से 43 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि, चाईबासा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरागुटु गांव में साइबर ठगों ने ग्रामीण नाइकी बालमुचू के बैंक खाते से 43 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने नाइकी बालमूचू को फोन कर कहा कि उनके बेटे के नाम पर गांव में आंगनबाड़ी संचालित करने के लिए 11 हजार रुपये का सरकारी फंड आया है. ठग ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है, इसलिए बैंक खाते की जानकारी चाहिए. श्री बालमुचू ने झांसे में आकर अपनी खाते की जानकारी साझा कर दी. इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया. उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की चाईबासा शाखा जाकर जांच करायी, तो पता चला कि उनके खाते से 43 हजार रुपये सौरभ मंडल नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किये गये हैं. पुलिस मामला दर्ज कर तकनीकी सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bhagirathi Mahato

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >