Chaibasa News : राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे अनम

झारखंड के पैरा-एथलीट अनम हैदर एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाने जा रहे हैं. वे मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चक्रधरपुर.

झारखंड के पैरा-एथलीट अनम हैदर एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाने जा रहे हैं. वे मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रग्बी इंडिया के सहयोग से आयोजित की जा रही है. अनम हैदर वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों को अपने जीवन की ताकत बनाया. सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर स्थिति से जूझते हुए भी उन्होंने खेल जगत में अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है.

अमन की उपलब्धियां:

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल :

स्पेशल ओलिंपिक्स एशिया पैसिफिक रीजनल गेम्स 2013 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक: पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर, 200 मीटर, 50 मीटर रन और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक. सम्मान और पुरस्कार: भीम पुरस्कार (2016), उत्कृष्ट सेवा सम्मान (2017), अभिनव पदक, जिला और राज्य स्तर पर कई विशेष सम्मान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >