चाईबासा: झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी से गुरुवार को कृषि एवं वन अराजपत्रित कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने सचिव को कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण और वन विभाग के लिपिकीय संवर्ग की दीर्घकाल से लंबित नियमावली के गठन और रुकी हुई पदोन्नति के विषय में विस्तार से अवगत कराया.
संघ के नेताओं ने बताया कि नियमावली न बनने से कर्मचारियों के करियर में प्रगति बाधित हो रही है. प्रतिनिधिमंडल में कृषि अराजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो समीउद्दीन, अरविंद तिवारी, शिवेश कुमार, ओम प्रकाश, संत कुमार झा, शैलेंद्र तिवारी, शर्मिला ठाकुर और महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव शामिल थे.
