Chaibasa News : शिक्षा के क्षेत्र में अबुल कलाम के विचार आज भी प्रासंगिक

मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती व राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया.

चक्रधरपुर.

मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती व राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ व एनएसएस इकाई की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और शिक्षा : अवसर या चुनौती विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर राजा राम धनवार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस यह स्मरण कराता है, कि शिक्षा केवल जानकारी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि यह मानवता, मूल्य बोध व समाज निर्माण की दिशा में एक सतत प्रक्रिया हैं. प्राचार्य प्रभारी खुशबू कुमारी ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के निर्माता थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का कुमारी ने किया. मौके पर डॉ शिव प्रसाद महतो, डॉ गणेश कुमार, शशि भूषण महतो, उमेश चंद्र महतो, नितेश प्रधान, अनिल प्रधान, नितिश कुमार दास मौजूद थ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >