सितंबर से नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार रद्द रहेंगी टाटानगर और राउरकेला की 6 जोड़ी ट्रेनें, जानें पूरी खबर

चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक मरम्मत और बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है. इस कारण सितंबर से नवंबर तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक रखरखाव व पुराने ट्रैक को नये सिरे से बदलने जैसे काम तेजी से किये जा रहे हैं. इस काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में सितंबर से नवंबर तक कंसबहाल-धरुअडीह के बीच हर मंगलवार व शुक्रवार को साढ़े 5-5 घंटे का ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) ब्लॉक लिया जायेगा. इसे लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल ने टीआरटी ब्लॉक के लिए शेड्यूल निर्धारित कर दी है.

हर शुक्रवार लिया जायेगा 5.30 घंटे का ब्लॉक

इसके अनुसार धरुअडीह-कंसबहाल डाउन लाइन में हर शुक्रवार (4, 11,18,25 सितंबर, 2,9,16,23 व 30 अक्तूबर एवं 6 व 13 नवंबर ) को 5.30 घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा. जबकि कंसबहाल-धरुअडीह अप लाइन में हर मंगलवार (1,8,15,22 व 29 सितंबर, 6,13,20 व 27 अक्तूबर व 3,10 व 17 नवंबर) को साढ़े 5 घंटे ब्लॉक लिया जायेगा.

इस दौरान टीआरटी मशीनों से रेलवे ट्रैक रखरखाव व पुराने ट्रैक, स्लीपटों को बदला जायेगा. ब्लॉक के कारण हर माह 9-9 दिनों तक चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, राउरकेला की 6 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी. इससे ब्लॉक के दिनों में ट्रेनों में सफर करना यात्रियों के लिये मुश्किल भरा हो सकता है.

सितंबर से नवंबर इन तिथियों में रद्द रहेंगी 6 जोड़ी ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार महतो

सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >