Chaibasa News : गांधी मैदान में लगेंगी पटाखों की 51 दुकानें, हुई लॉटरी

नगर परिषद ने इसके लिए गुरुवार को लॉटरी करायी है

चाईबासा. दीपावली को लेकर गांधी मैदान में पटाखों की 51 दुकानें लगेंगी. नगर परिषद ने इसके लिए गुरुवार को लॉटरी करायी है. लॉटरी में वैसे ही पटाखा विक्रेताओं को भाग लेने का मौका दिया गया, जिन्हें जिला शस्त्र पदाधिकारी द्वारा लाइसेंस निर्गत किया गया था. पटाखा दुकान के लिए हुई लॉटरी को लेकर भाग लेने वालों के नाम लिखकर रखे गए थे. सभी आवेदकों को चिट्ठा निकालने का निर्देश दिया गया. चिट्ठा निकालने वालों को संख्या के आधार पर दुकान सौंप दिया गया. करीब डेढ-दो घंटे में कुल 51 आवेदकों ने पुर्जा निकालकर यह कार्रवाई पूरी की.

दुकानों की 10 प्रतिशत दर बढ़ायी गयी:

वहीं लॉटरी की शर्त के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में 10% बढ़ी दर पर प्रत्येक दुकान को 7100 रुपये जमा कराने पड़े. दुकानदारों के अपनी दुकान में बालू और पानी रखना अनिवार्य बताया गया. गांधी मैदान में पटाखों की बिक्री के दौरान अग्निशमन वाहन को निगरानी के लिए वहां लगाया जायेगा. लॉटरी की कार्रवाई नगर परिषद की प्रशासक संतोषनी मुर्मू की देखरेख में की गई. इसमें नगर प्रबंधक संतोष बेदिया, नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद के अलावा परवेज आलम, गणेश चंद्र सिंकु व प्रफूल्ल मौजूद रहे. पिछले वर्ष दीपावली पर गांधी मैदान में 43 पटाखे की दुकान लगायी गयी थी. प्रत्येक दुकानदारों को नप में छह हजार रुपये जमा कराया गया था.

छत्तीसगढ, रांची व जमशेदपुर से मंगाये जा रहे पटाखे:

दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने पटाखे के लिए लॉटरी से पूर्व ही ऑर्डर दे रखा है.

लॉटरी में इन्होंने लिया भाग

लॉटरी में भाग लेने वाले दुकानदारों में ओम शर्मा, मनीष सोनकर, अंगद साव, कृष्णा गोप, मो सलीम, गौरव कुमार, आकाश मछुआ, महावीर शर्मा, तनिष्क गुप्ता, संजय दत्ता, तन्नू सोनकर, संकेत गुप्ता, राकेश शुक्ला, सुमेंद्र दत्ता, शिबू दत्ता, सौरभ साह, पीयुष गुप्ता, राकेश गुप्ता, राहुल साव, सुनील कुमार, आनंद प्रियदर्शी, टिंकू शर्मा, प्रकाश कुमार, अनिल साव, अनिल सोनकर, अमरजीत सिंह, प्रीत नायक, राना डे, चंदन झा, अंशु तिवारी, प्रेम नायक, दिनेश अग्रवाल, नंदूलाल सोनकर, सुमित चटर्जी, युमना गोप, तपन कुमार, जयकांत गुप्ता, महेंद्र सोनकर, बृजेश साह, अजय साव, किरण सोनकर एवं रितिक राम आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >