टाटानगर और आदित्यपुर के बीच एनआई कार्य के कारण 15 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, जानें पूरा शेड्यूल

बीरराजपुर स्टेशन पर रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 19 से 23 सितंबर तक 15 महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं. इस अचानक बदलाव से यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक सरयू राय ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

चक्रधरपुर: बीरराजपुर स्टेशन पर रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस तकनीकी कार्य के चलते 19 से 23 सितंबर तक 15 महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. ये सभी प्रभावित ट्रेनें मुख्य रूप से आदित्यपुर और टाटानगर रेलवे स्टेशनों से ही खुलती हैं. अचानक हुए इस बड़े बदलाव से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें अब आवागमन के लिए महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है.

सरयू राय ने रेलवे की व्यवस्था पर उठाए सवाल

लगातार कई दिनों तक लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और मार्ग में बदलाव किए जाने को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे की कार्यप्रणाली और व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और चक्रधरपुर रेल मंडल को टैग करते हुए आम यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की मांग की है.

विधायक ने सवाल उठाया कि यदि किसी निजी कंपनी की रेलवे साइडिंग से जुड़े विकास कार्यों के कारण लगातार कई दिनों तक लोकल ट्रेनों का परिचालन बाधित होता है, तो रोजाना सफर करने वाले आम यात्रियों की इस समस्या का समाधान कैसे होगा. उन्होंने याद दिलाया कि टाटानगर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों लोग प्रतिदिन लोकल ट्रेनों पर निर्भर हैं. लंबे समय तक सेवा प्रभावित होने की स्थिति में यात्रियों को पहले से स्पष्ट सूचना और पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था मिलना बेहद जरूरी है.

रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे के इस निर्धारित निर्माण कार्य के कारण कुल 15 ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव व शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है। रद्द ट्रेनों का पूरा विवरण नीचे सारणी में दिया गया है:

क्र.सं.ट्रेन संख्याट्रेन का नाम / रूटप्रभावित तिथियां
168085 / 68086टाटा-बरकाकाना-टाटा मेमू19 से 23 सितंबर (क्रमशः)
268055आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू20 से 22 सितंबर
368013 / 68014खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर मेमू20 से 22 सितंबर
468023 / 68024जामदा-पुरी-जामदा मेमू20 से 22 सितंबर
568036 / 68035हटिया-टाटा / आदित्यपुर-हटिया मेमू21 और 22 सितंबर
618601 / 18602टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस20 से 22 सितंबर
718114 / 18113टाटा-बक्सर-टाटा एक्सप्रेस19 से 22 सितंबर (क्रमशः)
818019 / 18020जामदा-धनबाद-जामदा एक्सप्रेस22 सितंबर

शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 13301/13302 (धनबाद-आद्रा-धनबाद एक्सप्रेस) का 20 से 22 सितंबर तक आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेशन व ओरिजिनेशन होगा. इसी तरह ट्रेन नंबर 13512/13511 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल एक्सप्रेस) का 20 और 22 सितंबर को आद्रा तक ही परिचालन होगा, और इन तिथियों में आद्रा-आसनसोल के बीच सेवा बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार महतो

सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >