चास: आरक्षण हटाने की मांग को लेकर बंटी कुमार पांडेय सोमवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित श्रीराम चौक से नंगे पैर पैदल चल कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. चास के तारा नगर निवासी बंटी ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और आर्थिक आधार पर समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की. कहा कि अवसर, शिक्षा और रोजगार में न्याय व समानता सुनिश्चित होनी चाहिए.
किसी वर्ग के साथ अन्याय नहीं हो. गरीबी, बेरोजगारी व आर्थिक कठिनाइयां किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं. सरकारी योजनाओं व अवसरों का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ मिलना चाहिए. आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन कर देशव्यापी चर्चा कराये जाये.
