पुल से गिरकर युवक की मौत

भोजूडीह ओपी का मामला

चंदनकियारी. भोजूडीह ओपी पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी स्थित सुदामडीह रेलवे पुल के नीचे एक व्यक्ति (45 वर्ष) का शव बरामद किया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत पुल से नीचे गिरने से हुई होगी. हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान कर रही है. जानकारी के अनुसार भोजूडीह ओपी पुलिस को सूचना मिली कि दामोदर नदी के झांझरी पुल (रेल पुल ) के नीचे एक व्यक्ति के गिरने से मौत हुई है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस भी इस घटना को प्रथम दृष्टया पुल से गिरने के कारण मौत मान रही है. पुलिस के अनुसार व्यक्ति का शव रेलवे पुल के नीचे बरामद किया गया है. पहचान नहीं हो पायी है. शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण का पता चल सकेगा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >