बोकारो. शादी का प्रलोभन देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेक्टर-4 थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है. सेक्टर 4 इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.
शिकायत में युवती ने शादी का झांसा देकर रंगदारी पूर्वक यौन शोषण करने और जान से मारने का भय दिखाने का आरोप लगाया था. कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी टीम में पुअनि कुमार विक्रम सिंह, सअनि मनोज कुमार ठाकुर, आरक्षी अनिल कुमार सिंह और आरक्षी हरिश्चन्द्र राम शामिल थे.
