पेटरवार थाना क्षेत्र में फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर हिंदुस्तान पुल पिछरी के समीप सड़क दुर्घटना में फुसरो के शहीद निर्मल महतो चौक के समीप बंगाली मुहल्ला निवासी टूनटून सिंह (35 वर्ष) घायल हो गये. वह बाइक से पिछरी से आवास आ रहे थे. किसी अज्ञात वाहन के चकमे से असंतुलित होकर गिर गये. घायल को रवि सिंह, संजय मल्लाह आदि ने केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसे बोकारो ले गये. संजय पाल, डालेश्वर रविदास, संजय मल्लाह, करण सिंह, रमेश स्वर्णकार, राधा देवी, सिकंदर ठाकुर, राजीव महतो, वीरेंद्र ठाकुर आदि भी अस्पताल पहुंचे.
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में फुसरो बंगाली मुहल्ला निवासी टूनटून सिंह घायल हो गये.
