पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र में ओरदाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में पतकी पंचायत के रांगामाटी गांव निवासी प्रसादी गंझू के पुत्र 24 वर्षीय सुरेश कुमार भोगता की मौत हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गये. घटना मंगलवार रात लगभग दस बजे की है. सुरेश कुमार भोगता, सुमित कुमार भोगता और रमेश कुमार भोगता एक बाइक से पेटरवार से घर लौट रहे थे. इसी दाैरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक द्वारा सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. घायल सुमित को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया. बोकारो के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. रमेश को मामूली चोट लगी है. इधर, पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा कर सुरेश का शव परिजनों को सौंप दिया.
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत व दो घायल
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में पेटरवार के एक युवक की मौत हो गयी.

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत व दो घायल