Bokaro News : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Bokaro News : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के गोठवारटांड़ स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

फुसरो नगर. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्रा पंचायत के गोठवारटांड़ स्थित तालाब में शुक्रवार को डूबने से बंदियो पंचायत के कोरकोटा गांव निवासी धर्मनाथ महतो (40 वर्ष ) की मौत हो गयी. शनिवार की शाम को उनका शव मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को डीवीसी हॉस्पिटल के मर्चरी में रखवा दिया. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. स्व महतो के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

धक्का-मुक्की में गिरने से दुकान मालिक की मौत

ललपनिया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वन बी मार्केट में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई धक्का-मुक्की में भुनेश्वर सिंह (60 वर्ष) गिर गये. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे स्वांग महाबीर स्थान निवासी भुनेश्वर सिंह अपनी दुकान के पास आये थे. उक्त दुकान भाड़े पर लगी है. श्री सिंह के संबंधी भी आये और अपनी हिस्सेदारी मांगने लगे. इसी को लेकर धक्का-मुक्की हुई. मृतक के पुत्र सागर सिंह ने थाना में घटना को लेकर लिखित शिकायत की है. इसमें चार लोगों को आरोपी बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >