Bokaro News : घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Bokaro News : स्वांग में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला.

न्यू माइनस स्वांग निवासी पिंटू कुमार की पत्नी निधि देवी का शव शनिवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. पिंटू कुमार दिल्ली में रह कर काम करता है. महिला कुछ दिन पहले दिल्ली गयी थी और 26 जनवरी को लौटी थी. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को निधि देवी की सास और चार वर्षीय बेटी शाम में साड़म किसी के जन्मदिन समारोह में गयी थीं. लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो महिला फंदे से लटकी हुई मिली. मृतका का मायका हजारीबाग जिले के झंडा चौक में है और पिता का नाम दिलीप भगत है. थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >