Bokaro news : न्याय की मांग को लेकर सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठी महिला

Bokaro news : सीओ के आश्वासन के बाद आंदोलन किया खत्म

Bokaro news : गोमिया. भू-माफिया के षडयंत्र के कारण अपने हिस्से की करोड़ों की जमीन खो चुकी गोमिया की एक महिला रेखा देवी मंगलवार को सरकार से जमीन वापसी और रजिस्ट्री रद्द करने की मांग को लेकर अपने दो बच्चों संग गोमिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गयीं. महिला का आरोप था कि भू-माफिया ने फर्जी तरीके से उसके हिस्से की जमीन को उसके अन्य हिस्सेदारों (गोतिया) से कौड़ियों के भाव से रजिस्ट्री करा ली है. सरकार निष्पक्ष जांच कर न्याय करे और भू-माफियाओं से उसके हिस्से वाली जमीन वापस कराए. न्याय नहीं मिलने पर सपरिवार आत्महत्या की भी बात कही है. महिला ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं को उसके हिस्से की जमीन की एक षडयंत्र के तहत उसके अन्य खतियानी हिस्सेदारों से रजिस्ट्री करा ली है. इसकी जानकारी तब हुई जब एक रोज भू-माफिया अपने गुर्गों संग उनकी जमीन पर कब्जा करने पहुंच. इसके बाद आनन फानन में मोटेशन पर रोक लगाने का आवेदन अंचल कार्यालय को दी. उस समय उसके पति रमेश नायक काम के सिलसिले में गोमिया से बाहर रामगढ़ में रह रहे थे. आवेदन के बाद जब अंचल कार्यालय ने मोटेशन पर रोक लगा तो भू-माफिया उसके पति के पास रामगढ़ चले गये और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागज में हस्ताक्षर करा लिया और उस कागज का गलत उपयोग कर मेरे पति के नाम से मोटेशन आपत्ति वापस लेने का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा कर मोटेशन भी करा लिया. तभी से पूरा परिवार परेशान हैं. गोमिया के सीओ आफताब आलम के न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बच्चों संग बैठी महिला ने हड़ताल वापस ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >