कुआं में गिरने से महिला की मौत

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अरजुवा पंचायत की घटना

पेटरवार. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अरजुवा पंचायत के इरगुवा गांव निवासी रामचरण महतो की पत्नी कलावती देवी (40 वर्ष) का शव पुलिस ने गांव के ही एक कुएं से मंगलवार को बरामद किया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका व्यक्त की जा रहा है कि कलावती देवी किसी काम को लेकर सोमवार की शाम को अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुआं से होकर गुजर रही थी कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह कुआं में गिर गयी. शाम को वह घर नहीं आयी तो परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल पाया. मंगलवार की सुबह जब गांव की एक बच्ची कुए में पानी भरने गयी तो साड़ी पानी में तैरते हुए देखा. तब उसकी सूचना पर जब ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो साड़ी से उसके परिजनों ने पहचान किया. सूचना पाकर पेटरवार थाना प्रभारी के कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज़ दिया. विधायक प्रतिनिधि रतन महतो घटनास्थल पर पहुंचे. गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >