महिला से डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने की ठगी

महिला से डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने की ठगी

ललपनिया. गोमिया थाना अंतर्गत सीसीएल स्वांग वन बी क्वार्टर नंबर 23 में अज्ञात दो लोगों ने सोने के गहने साफ करने के नाम पर एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़िता रीना देवी ने गोमिया थाना में 10 अप्रैल को लिखित आवेदन देकर ठग को गिरफ्तार कर गहने को बरामद करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि बीते 10 अप्रैल को दिन के साढ़े बारह बजे उनके आवास पर दो लोग टेंपो से आये और दरवाजा खोल कर कहा हमलोग एक संस्था की ओर से आये हैं. इस दौरान नामी संस्था का कार्ड दिखा कर कहा कि हम सभी बिना पैसे लिये पीतल का बर्तन और सोने के गहने साफ करते हैं. दोनों ने बातों में उलझा कर विश्वास में ले लिया. महिला ने भी संस्था का कागज देख कर कान के दोनों झुमके और मंगलसूत्र साफ करने को दे दिया, जिसे लेकर दोनों भाग गये. महिला ने बताया कि दोनों गहने लगभग डेढ़ लाख रुपये के थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >