तेनुघाट, लगातार हो रही बारिश की वजह से तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट और दो अंडर सूलीस गेट शनिवार को भी खुले रखे गये. प्रति सेकेंड 14480 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है. इसके कारण दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नदी से सटे क्षेत्र में रहने वालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि शनिवार को डैम का जलस्तर 850 फिट था और यह घट रहा है. 865 फिट से अधिक के जलस्तर को खतरे का निशान माना गया है.
दामोदर नदी में डूबे इंटेक वेल
चंद्रपुरा. राजाबेड़ा में दामोदर नदी में तीन जगह बने इंटेक वेल का एक चौथाई हिस्सा पानी में डूब गया है. हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को नदी का पानी कुछ घटा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
