Bokaro News : कथारा. शनिवार को कथारा में विस्थापित बेरोजगार युवकों की बैठक हुई. इसमें विस्थापित बेरोजगार युवकों ने कहा कि सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा कोलियरी बीकेटी आउटसोर्सिंग कार्य में 10 लोगों को रोजगार मुहैया को लेकर पिछले दिनों प्रबंधन, आउटसोर्सिंग प्रतिनिधि एवं बांध बस्ती विस्थापित बेरोजगार युवकों के बीच वार्ता में सहमति बनी थी. इसे लेकर जब विस्थापित लोग गोविंदपुर स्थित आउटसोर्सिंग बीकेटी कार्यालय पहुंचे तो चार लोगों को ही नियुक्ति पर रखने की बात कही, जिस पर विस्थापित लोग सहमत नहीं हुए और इस पर नाराजगी व्यक्त की. बैठक में आगामी 19 मई से कथारा कोलियरी माइंस में आउटसोर्सिंग कार्य पुनः बंद करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इस विषय को लेकर विस्थापित युवकों ने देर शाम ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति से मिलकर उन्हें सारी बातों से अवगत कराया. मौके पर बैठक में मुकेश कुमार नायक, सुरेश नायक, दुलार गंजू,राजकुमार तांती, विकास कुमार, पिंटू कुमार साव, पप्पू गिरि, कुमार नायक, सेवा लाल कुमार, दीपक कुमार नायक,दिवाकर कुमार,अरविंद कुमार सहित कई विस्थापित उपस्थित थे.
Bokaro News : 19 से कथारा में आउटसोर्सिंग कार्य ठप करने की दी चेतावनी
Bokaro News : कथारा में विस्थापित बेरोजगार युवकों की बैठक

Bokaro News : 19 से कथारा में आउटसोर्सिंग कार्य ठप करने की दी चेतावनी