Bokaro News : कार पर गिरी दीवार, चालक व युवक बाल-बाल बचे

Bokaro News : छत की दीवार गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी.

पेटरवार के बाजारटांड़ में छत की दीवार गिरने से एक कार ( जे एच 09 बी जे 9047) क्षतिग्रस्त हो गयी. कार चालक काटम कुल्ही निवासी रुकेश रजवार और उसका एक साथी अमित रजवार बाल-बाल बच गये. घटना मंगलवार दिन करीब ढाई बजे की है. मूसलाधार बारिश से बचने के लिए कार मनीष साव के मकान के नीचे खड़ी की थी. इसी दौरान छत की दीवार आंधी के कारण गिर गयी.

भर्रा में पुल से गिरी बाइक

चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रा पुल से मंगलवार को स्थानीय फैजान गिरने से बच गया. वह बाइक (जेएच 09 एएफ 8011) से सेक्टर से लौट रहा था. पुल पर अचानक बाइक असंतुलित हो गयी और बाइक पुल के नीचे पानी में गिर गयी. हल्ला सुनकर स्थानीय लोग जुट गये. कुछ युवा पुल के नीचे उतरे और बाइक को रस्सी से बांध कर ऊपर खींच लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की स्थिति जर्जर है. भर्रा में आने-जाने का यह एकमात्र रास्ता है. कई बार लोग पुल से गिरे हैं. बरसात में यहां के लोगों को कैद रहना पड़ता है. नया पुल बनाने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >