बोकारो. बोकारो जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से चास में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल व संचालन महासचिव सुजीत चौधरी ने किया. शुरुआत मतदान करने की शपथ लेकर की गयी. श्री मंडल ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का पहला फर्ज है. इस फर्ज से किसी भी हाल में चूकना नहीं है. सबसे पहले मतदान करने की जरूरत है. इसके बाद किसी कार्य में हिस्सा लेने जाना है. श्री चौधरी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा. हमें अपने मतदान के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की जरूरत है. कहा कि मतदान के दिन पड़ोसियाें व दोस्तों से मतदान करने को कहना है. हर हाल में ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को प्राथमिकता देना है. इससे ना केवल समाज विकसित होगा, बल्कि देश भी तेज गति से विकास करेगा. मौके पर कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, कार्यकारी सदस्य सुमंत पांडेय, सुनील शर्मा, उमेश सिंह, रंजीत वर्णवाल, गुरमीत सिंह, संतोष सिंह, सचिन कुमार, रणधीर सिंह, सुनील वर्णवाल सहित दर्जनों दवा दुकानदार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
