कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा बाउंड्री फांदकर निकली बाहर, वीडियो वायरल; प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

बोकारो के कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा के बाउंड्री फांदकर भागने का वीडियो वायरल. प्रबंधन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप, डीसी से जांच की मांग.

बोकारो/जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा छह की एक छात्रा के विद्यालय की चारदीवारी फांदकर बाहर निकलने का वीडियो मंगलवार को सामने आया. वीडियो में छात्रा सड़क किनारे बैठी रोती और परेशान नजर आ रही है. आसपास मौजूद सुरक्षा गार्ड और स्थानीय महिलाएं उसे संभालने का प्रयास करती दिख रही हैं.

वीडियो सामने आने के बाद जरीडीह मुखिया संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने विद्यालय प्रबंधन पर छात्राओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि छात्रा विद्यालय में हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर बाउंड्री फांदकर बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

छात्राओं से खाना बनवाने समेत कई आरोप

पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि विद्यालय में छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता है. उन्होंने छात्राओं से रसोईघर में खाना बनवाने, अभिभावकों से बातचीत नहीं करने देने और बीमार होने पर घर जाने की मांग करने पर टीसी काटकर विद्यालय से निकालने की धमकी देने जैसे आरोप लगाये.

ये भी पढ़ें: UGC-NET परीक्षा को लेकर चास में प्रशासन अलर्ट, केंद्र के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक

उन्होंने बोकारो उपायुक्त से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय का औचक निरीक्षण कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

वार्डन ने आरोपों को बताया गलत

विद्यालय की वार्डन अनामिका कुमारी ने छात्रा के साथ प्रताड़ना के आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि संबंधित छात्रा कक्षा छह की नई छात्रा है और हाल ही में विद्यालय में आयी है. नए माहौल में खुद को एडजस्ट नहीं कर पाने के कारण वह परेशान हो गयी और विद्यालय से बाहर निकलने का प्रयास किया.

वार्डन ने कहा कि छात्रा के साथ किसी तरह की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना नहीं की गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां विद्यालय पहुंचीं और उसे अपने साथ घर लेकर चली गयीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >