PHOTOS: अखंड सुहाग के लिए विवाहिताओं ने वटवृक्ष में बांधे रक्षा सूत्र

Vat Savitri Celebration in Bokaro: चास के जोधाडीह मोड़, चेकपोस्ट, रामरुद्र विद्यालय परिसर, मेन रोड सहित अन्य जगह पर बरगद के पेड़ के नीचे सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की. सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. वट वृक्षों के नीचे पुजारियों ने महिलाओं को विधि-विधान से सामूहिक पूजा करायी. सुहागिनों ने बरगद के पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा की और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की दीर्घायु की भगवान से कामना की.

Vat Savitri Celebration in Bokaro: बोकारो व चास में श्रद्धा व विश्वास के साथ वट सावित्री पूजा सोमवार को मनायी गयी. महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की. पति के लंबी दीर्घायु की कामना की. जगह-जगह वट वृक्ष के नीचे पुजारियों ने महिलाओं को कथा सुनायी. कई सुहागिनों ने दिन भर व्रत भी रखा. व्रत को लेकर सोमवार को कई फल महंगे बिके.

वट वृक्ष के नीचे पूजा करतीं सुहागिनें. फोटो : प्रभात खबर

चास के जोधाडीह मोड़, चेकपोस्ट, रामरुद्र विद्यालय परिसर, मेन रोड सहित अन्य जगह पर बरगद के पेड़ के नीचे सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की. सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. वट वृक्षों के नीचे पुजारियों ने महिलाओं को विधि-विधान से सामूहिक पूजा करायी. सुहागिनों ने बरगद के पेड़ पर रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा की और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की दीर्घायु की भगवान से कामना की.

सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा. फोटो : प्रभात खबर

चास प्रखंड के विभिन्न गांवों में वट सावित्री की पूजा की गयी. तलगड़िया, पर्वतपुर, सिलफोर, तिवारीडीह, बिजुलिया, बांधडीह बुढिबिनोर, मुरलीडीह, फुटलाही, धनडाबर,अलकुशा, बेलुका, भागाबांध समेत दर्जनों गांव में महिलाओं ने पूजा अर्चना की.

वट सावित्री का व्रत रखने वाली सुहागिनों ने सुनी सावित्री-सत्यवान की कथा. फोटो : प्रभात खबर

कसमार प्रखंड में वट सावित्री पूजा सोमवार को धूमधाम से हुई. अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने प्रखंड के अलग अलग गांवों में वट सावित्री व्रत-पूजन किया. अहले सुबह से ही चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में अवस्थित वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी.

एक साथ वट सावित्री कथा सुनती सुहागिनें. फोटो : प्रभात खबर

पेटरवार व आसपास के गांवों में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की. नये वस्त्र व शृंगार से सज-धज कर वट वृक्ष के नीचे साफ-सफाई की और दीप, धूप, फूल, फल, मौली, रोरी व वट वृक्ष पर कच्चा धागा लपेट कर पूजा अर्चना की. वट वृक्ष की परिक्रमा भी की गयी. सुहागिनों ने पति की दीर्घायु, वैवाहिक जीवन में सुख शांति व अखंड सौभाग्य की कामना की.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: सावित्री व सत्यवान की कथा सुन सुहागिनों ने मांगा पति की लंबी आयु का आशीर्वाद

Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

आतंकवाद पर राजनीति! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के?

झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >