तिसकोपी के शुक्रूगुरु जंगल में वन महोत्सव, रक्षा सूत्र बांधकर वन को बचाने का लिया संकल्प

चतरोचट्टी पंचायत के तिसकोपी शुक्रगुरु ग्राम के जंगल में हर साल की तरह इस बार भी रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया.

ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत‌ हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल क्षेत्र में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर वन को बचाने का संकल्प लिया.

वन महोत्सव के साथ मनाया रक्षा बंधन महोत्सव

चतरोचट्टी पंचायत के तिसकोपी शुक्रगुरु ग्राम के जंगल में हर साल की तरह इस बार भी रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया महादेव महतो थे. वहां मौजूद महिलाओं ने गीत गाए. वन देवी की पूजा हुआ और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई.

जंगल को जलने से भी बचाएंगे

इस दौरान पंचायत के मुखिया श्री महतो ने उपस्थित महिला-पुरुषों से अपील की कि वे वन को बचाने के साथ-साथ गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगने पर उसे भी बचाएंगे, इसका संकल्प लें. मुखिया ने ग्रामीणों से कहा कि वन है तो जीवन खुशहाल है. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हम सुरक्षित रहेंगे.

Also Read : VIDEO: रंगों से सराबोर झारखंड, गोमिया में वन रक्षा बंधन सह वन महोत्सव मनाकर जंगल बचाने का लिया संकल्प

किसी कीमत पर वन को न उजड़ने देने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि हम किसी भी कीमत पर वन को उजड़ने नहीं देंगे. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य विमला देवी, वार्ड सदस्य अनिता देवी, ग्रामीण रामेश्वर महतो, जगदीश महतो, दुलो महतो मौजूद थे.

इनके अलावा शिक्षक सुरेश प्रसाद, बिनोद चौधरी, कोलेश्वर महतो, कामदेव महतो, नरेश महतो, मेघलाल महतो, लव किशोर महतो, प्रमिला देवी, मंजू देवी, धनेश्वरी देवी, पूर्व मुखिया कोलेश्वरी देवी, रीना देवी, ललिता देवी, रेणु देवी के अलावा प्रभारी वनपाल रजा अहमद, वन रक्षी विनोद कुमार, अमन कुमार, उदय कुमार केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : बोकारो : पेड़ गोद लेकर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, साल 2022 से जिम्मेदारी निभा रहे ग्रामीण

डीएफओ ने दी बधाई

तिसकोपी में ग्रामीणों द्वारा वन महोत्सव के साथ रक्षा बंधन मनाये जाने और वन की रक्षा करने की शपथ लेने के लिए डीएफओ सौरभ चंद्रा एवं रेंजर सुरेश राम ने ग्रामीणों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से समिति को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >