Bokaro News : विस्थापित नेता की प्रतिमा का अनावरण

Bokaro News : सेक्टर 11 में विस्थापित नेता प्रेम प्रसाद महतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया.

सेक्टर 11 में विस्थापित नेता प्रेम प्रसाद महतो की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को किया गया. विस्थापित नेता प्रेम प्रसाद महतो मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा निरसा विधायक अरुप चटर्जी, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह उपस्थित थे. अतिथियों और अन्य लोगों ने स्व महतो को श्रद्धांजलि दी.

उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प

श्री सोरेन ने कहा कि स्व महतो विस्थापितों के हक के लिए आंदोलन थे. ऐसे नेताओं की सोच और कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. युवाओं को समाजसेवा में आगे आना चाहिए. श्री चटर्जी ने कहा कि उनके अधूरे सपनों को करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है. श्री सिंह ने कहा कि स्व महतो ने प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. लोगों ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया. मौके पर स्थानीय कलाकारों ने गीत और नृत्य के माध्यम से स्व महतो के संघर्ष को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विस्थापित गांव से दर्जनों लोग पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >