सीसीएल कथारा जीएम कार्यालय के मुख्य सुरक्षा गेट के समीप नवनिर्मित खनिक की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को जीएम संजय कुमार ने किया. मौके पर एसओ पीएंडपी अर्जुन कुमार प्रसाद, कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, जारंगडीह कोलियरी पीओ पीके सेन गुप्ता, एसओ सिविल संजय कुमार सिंह, एसओपी माधुरी मड़के, एएमओ डॉ एमएन राम, एसओ सेल्स विजय कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता, राहुल कुमार, सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, अमरेश प्रसाद, कृष्ण मोहन, निरंजन विश्वकर्मा, एसीसी सदस्य कामोद प्रसाद, शमसुल हक, सचिन कुमार, निजाम अंसारी, विजय कुमार सिंह, मथुरा यादव, इकबाल अहमद, कमलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
एसीसी सदस्यों के साथ जीएम ने की बैठक
सीसीएल कथारा जीएम कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को जीएम संजय कुमार ने एसीसी सदस्यों के साथ बैठक की. क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी, क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष भी उपस्थित हुए. जीएम ने चालू वित्तीय वर्ष में उत्पादन लक्ष्य हासिल करने को लेकर एसीसी सदस्यों से सुझाव लिये व सहयोग की अपेक्षा की. क्षेत्र में कार्यरत शॉवेल व डंपर ऑपरेटरों को आवश्यकता के अनुसार एक-दूसरी परियोजना में मार्च तक ट्रांसफर करने की बात कही, ताकि कोयला उत्पादन, ओबीआर व डिस्पैच के निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके. बैठक में प्रबंधन की ओर से जीएम एसओपी माधुरी मडके, जारंगडीह कोलियरी पीओ पीके सेन गुप्ता, कथारा पीओ रंजीत कुमार, स्वांग पीओ एके तिवारी, एसओ एक्स अभिजीत दत्ता, राहुल कुमार सिंह सहित एसीसी सदस्य राजू स्वामी, शमसुल हक, सचिन कुमार, मथुरा यादव, राजकुमार मंडल, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.