Bokaro News : बीएस सिटी थाना क्षेत्र से अज्ञात शव बरामद

Bokaro News : पुलिस शव की पहचान करने में जुटी

Bokaro News : बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित एक नाले से गुरुवार को पुलिस ने एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है. उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. पुलिस द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति नाले में गिर गया होगा और दोबारा उठ नहीं पाया होगा. इस वजह से उसकी मौत हो गयी होगी. बरामद शव का चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर बोकारो जनरल अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. शव की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है. आसपास थाना क्षेत्र से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मांगी गयी है. चिकित्सक से साइबर अपराधी ने ठगे 33 हजार रुपये बोकारो. बोकारो जेनरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ हितेश ठाकुर से साइबर फ्रॉड ने 33 हज़ार रुपये की ठगी कर ली है. 16 से 18 मई के बीच एक प्रोडक्ट खरीदारी के क्रम में डॉक्टर के साथ ठगी की गयी है. . साइबर अपराधियों ने एक लिंक डाउनलोड करवा कर डॉक्टर का मोबाइल फोन हैक कर फ्रॉड किया. थाना में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >