Bokaro News: पेटरवार में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में दो लोग घायल

Bokaro News: एनएच संख्या 23 बोकारो-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गये. इसमें एक की पहचान रांची निवासी के रूप में हुई जबकि दूसरे घायल की पहचान नही हो पायी.

पेटरवार के लुकैया चुनाभट्ठा के पास अज्ञात वाहन ने डाक पार्सल वैन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण डाक पार्सल वैन का चालक घायल हो गया. यह घटना शनिवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे की है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पेटरवार पुलिस की पीसीआर वैन ने घायल चालक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. बताया गया कि डाक पार्सल वैन संख्या (जेएच 01डीबी 3162) बोकारो से चलकर रांची की ओर जा रही थी, तभी लुकैया चुनाभट्ठा के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में डाक पार्सल वैन के चालक अमित यादव (21 वर्ष) रांची घायल हो गया. इस घटना में डाक पार्सल वैन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके पूर्व पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. यह घटना शनिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >