Bokaro News : बोकारो में अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 31 से

Bokaro News : अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 31 मार्च से बोकारो में होगी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 31 मार्च से सेक्टर नौ डी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होगी. यह जानकारी शनिवार को सेक्टर दो कार्यालय में पत्रकारों को प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, जिला संयोजक सह व्यवस्था प्रमुख पवन कुशवाहा व महानगर सह मंत्री निक्की पांडेय ने दी. कहा कि बैठक में झारखंड के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य व राज्य की सामाजिक स्थिति पर केंद्रित दो प्रमुख प्रस्तावों पर मंथन किया जायेगा. बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक व क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल शामिल होंगे.

निर्णायक रणनीति तैयार की जायेगी

बताया कि विश्वविद्यालयों में फैल रहे भ्रष्टाचार व अराजकता के कारण शैक्षणिक वातावरण दूषित हो रहा है. इसके खिलाफ निर्णायक रणनीति तैयार की जायेगी. प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में एक व्यापक व क्रांतिकारी आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा. वर्ष भर की संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत योजना तैयार की जायेगी. साथ ही वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के साथ परिषद के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के जन्म शताब्दी पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >