Bokaro News : फुसरो सब्जी मंडी से दो बाइक की चोरी

Bokaro News : फुसरो सब्जी मंडी से गुरुवार की देर शाम को दो बाइक की चोरी हो गयी.

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो सब्जी मंडी से गुरुवार की देर शाम को दो बाइक की चोरी हो गयी. एक बाइक (जेएच 09 यू 0989) सुभाषनगर निवासी कुंजबिहारी प्रसाद और दूसरी बाइक (जेएच 09 जी 3548) शारदा कॉलोनी निवासी धनंजय दास की थी. दोनों ने बताया कि सब्जी मंडी के समीप बाइक खड़ी कर खरीदारी करने गये थे. थोड़ी देर बाद लौटे तो बाइक नहीं मिली. दोनों ने बेरमो थाना में शुक्रवार को आवेदन दिया. पुलिस जांच कर रही है. विदित हो कि फुसरो सब्जी मंडी से आये दिन बाइक व मोबाइल चोरी की घटना हो रही है. लेकिन अभी तक चोर पकड़ में नहीं आ पाये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >