Bokaro News : राष्ट्रपिता को दी गयी श्रद्धांजलि

Bokaro News : डिग्री कॉलेज गोमिया में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनायी गयी.

ललपनिया/गांधीनगर. डिग्री कॉलेज गोमिया में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनायी गयी. प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव, शिक्षकों व कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया. प्राचार्या ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के महान जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही. मौके पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ गीता कुमारी, नितिन चेतन तिग्गा, मनोहर मांझी, डॉ रूपा कुमारी, डॉ विजय कुमार मंडल, डॉ रामा शंकर पटेल, डॉ सुलभा कुमारी आदि उपस्थित थे. अंबेडकर उद्यान संडे बाजार में सीटू के विजय कुमार भोई समेत अन्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को दुनिया ने माना है. मौके पर सेठराम बंजारा, श्यामनारायण सतनामी, मनोज पासवान, सुनील कुमार शर्मा, संगी मुंडा, वरुण कुमार, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >