Bokaro News : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो की जयंती मनायी गयी.

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी राजेंद्र महतो की 71वीं जयंती सोमवार को राजेंद्र महतो इंटर कॉलेज चास और धर्मशाला मोड़ स्थित राजेंद्र महतो स्मृति भवन में मनायी गयी. कॉलेज में सचिव अशोक महथा, प्राचार्य श्रवण कुमार महतो व झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी करम चांद गोप सहित सभी शिक्षकों व कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सचिव ने कहा कि स्व महतो ने जीवन भर गरीबों व शोषितों की आवाज को आंदोलन का रूप दिया. उन्होंने इस कॉलेज का स्थापना की थी. मौके पर शिक्षिका आरती देवी, उर्मिला कुमारी, अंजना वाला देवी के अलावा शिव शंकर दुबे,उषा कुमारी, नियाज अहमद, उत्तम प्रजापति, जूली देवी, आशीष कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

उनके योगदान को किया याद

राजेंद्र महतो स्मृति भवन में चास और बोकारो के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि स्व महतो संघर्ष के नेता के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट और अन्य उद्योगों के कारण विस्थापित हुए स्थानीय किसानों तथा रैयतों के हक के लिए लंबा संघर्ष किया. वे झारखंड की कला-संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित थे. झारखंड संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने झारखंड सांस्कृतिक मंच का गठन किया था. मौके पर भाजपा के पूर्व चास नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जगजननी, अवधेश महतो, विक्रम महतो, करमचंद गोप, गोपाल साह, रमेश लोहिया, नकुल महतो, प्रदीप सिंह, रघुनाथ टुडू, जवाहर चौधरी, करमचंद राय, अनूप पांडे, बुद्धेश्वर मोदक, आशीष कुमार महतो, भूदेव बाउरी, शंकर बाउरी, संतोष कुमार महतो, रसिक राय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >