यातायात विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद व इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व में रविवार की सुबह विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान में दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों की जांच हुई.
इस दौरान 110 वाहन चालकों को यातायात नियम की अवहेलना करते पाया गया. इनसे बतौर जुर्माना एक लाख दस हजार रु की वसूली की गयी.
ब्रेथ एनालाइजर से हुई बाइक चालकों की जांच
अभियान में ट्रैफिक विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी मृत्युंजय कुमार, शैलेश कुमार सहित दर्जन भर जवान शामिल थे. शनिवार को बालीडीह थाना क्षेत्र में रात को इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया.
इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक दो पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया गया. साथ ही शराब पीकर वाहन नहीं चलने की हिदायत दी गयी.
एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा वाहन लेकर सड़क पर निकलें तो यातायात नियमों का पूरा ध्यान रखें. आपकी एक गलती जीवन भर का नुकसान दे सकती है. अर्थ दंड वसूली के पीछे मकसद आपको यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना करना है.
