Bokaro News : जेएसएम कॉलेज फुसरो में टॉपरों को किया गया सम्मानित

Bokaro News : कॉमर्स में सेकेंड जिला टॉपर सबा परवीन में बढ़ाया कॉलेज का मान

Bokaro News : झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज फुसरो में गुरुवार को सम्मान समारोह में जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा के तीनों संकायों के टॉपरों को सम्मानित किया गया. कॉमर्स में सेकेंड बोकारो जिला टॉपर व कॉलेज टॉपर सबा परवीन के अलावा साइंस, कॉमर्स तथा आर्ट्स की टॉपरों तथा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को प्राचार्य डॉ रेणु मिश्रा ने सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि जैक 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉलेज की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है. कॉमर्स में सबा परवीन सेकेंड जिला टॉपर का गौरव हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. साइंस में आयुषी कुमारी बरनवाल 397 अंक तथा आर्ट्स में रेशमा परवीन 433 अंक के साथ कॉलेज टॉपर रही. मौके पर शिक्षिका स्वीटी कुमारी, विद्या कुमारी, फरहा नाज, सुनीता कुमारी, चंदा सिन्हा, मंजू अर्चना कुजूर, रुबी घोषाल, सुनीत सिंह, सुरेखा कुमारी सहित छात्राएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >