Bokaro News : अफसरों को बताया किसानों का दुश्मन

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट में किसान नेता शहीद कैलाश महतो 49वां शहादत मनाया गया.

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को भाकपा अंचल कमेटी द्वारा किसान नेता शहीद कैलाश महतो 49वां शहादत मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कैलाश महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण व झंडोत्तोलन कर की गयी. मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार ने 130 से अधिक रेलवे स्टेशनों, दर्जनों हवाई अड्डे, प बंगाल से गुजरात तक के बंदरगाह, कई कारखाने पूंजीपतियों को बेच कर देश पर कर्ज लाद दिया है. सरकार महंगाई पर काबू पाने में विफल रही है. किसान और आम जनता परेशान हैं. सरकार की ढुलमुल नीतियों के विरुद्ध गोलबंद होकर आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है. श्री मेहता ने कहा कि गरीब किसान के दुश्मन पहले महाजन थे, अब राज्य के अफसर हो गये हैं. राज्य में कोयला और बालू की तस्करी धड़ल्ले से जारी है. राज्य की हेमंत सरकार चुनाव में किये गये वायदे के विपरीत काम कर रही है.

शहीद की पत्नी को किया सम्मानित

एटक नेता लखन महतो ने कहा कि युवा की भविष्य को संवारने की काम जिस गति से होनी चाहिए वह सरकार नही कर पा रही है. इसके कारण बेरोजगार युवा सरकार के विरोध में सड़क पर उतर रहे हैं. केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड की जमीन लैंड बैंक बना कर उद्योगपति के हाथों बेच रही है. विस्थापितों को हक नहीं दिया जाता है. पूर्व की रघुवर दास की सरकार ने 23 लाख एकड़ गैरमजरुआ जमीन का लैंड बैंक बना रखा था. भाकपा नेता सीएस झा, सुजीत कुमार घोष, प्रभारी सचिव गणेश महतो, महेंद्र मुंडा, बैजनाथ महतो, सुभद्रा कुमारी, सीपीएम नेता भागीरथ शर्म, परमेश्वर महतो, पूरन महतो, नारायणपुर मुखिया जयंती देवी, गीता देवी, महेंद्र प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया. इससे पूर्व श्री मेहता ने शहीद कैलाश महतो की धर्मपत्नी रुकमणी देवी को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. सभा की अध्यक्षता व संचालन अंचल सचिव नुनूचंद महतो ने किया. मौके पर कैलाश महतो के पुत्र रोहित महतो, दुर्योधन महतो, जानकी महतो, सोनिया देवी, कैलाश महतो, थानू लाला महतो, शाहाबान अंसारी, अब्दुल रसीद, हनीफ अंसारी, मुकेश कुमार, रीतलाल महतो, बालेश्वर महतो, रामलाल ठाकुर, अमरु महतो आदि मौजूद थे. समारोह में विद्यालय के बच्चों को खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन व नृत्य प्रस्तुत करने पर अतिथियों ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >