Bokaro News : ट्यूशन व बाजार जाने के बहाने निकलीं तीन युवतियां लापता

Bokaro News : आइइएल, गोमिया व जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र का मामला

Bokaro News : प्रतिनिधि, गोमिया. गोमिया प्रखंड में पिछले कुछ दिनों में तीन युवतियां व महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है. लगातार हो रही वारदातों ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. आइइएल थाना क्षेत्र की एक युवती 27 अप्रैल को ट्यूशन जाने की बात कह कर घर से निकली थी. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. 28 अप्रैल को आइइएल थाना में लिखित शिकायत दी गयी. थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. युवती की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ायी जा रही है. गोमिया थाना क्षेत्र से एक युवती 25 अप्रैल को बाजार जाने के नाम पर घर से निकली और अब तक लापता है. परिजनों ने 26 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से युवती का पता लगाने में जुटी है. युवती को जल्द बरामद कर लिया जायेगा. इधर, जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि बिहार के गयाजी का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया. महिला को दो बच्चे हैं. वह 20 मार्च की शाम चार बजे बिना बताए घर से निकल गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >