Bokaro News : झामुमो युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के चयन पर नहीं बनी सहमति

Bokaro News : झामुमो युवा मोर्चा की चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर पार्टी की बैठक हुई.

दुगदा. झामुमो युवा मोर्चा की चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर रविवार को तारानारी हाई स्कूल के प्रांगण में पार्टी की बैठक हुई. मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य अखिलेश महतो, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, सुनील टुडू, मो शमीद थे. अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सोरेन व संचालन झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो ने किया. कोषाध्यक्ष पद के लिए चुरामन महतो का चयन सर्वसम्मति से किया गया. अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल टुडू, विजय सिंह, मिहिर टुडू, सुमन महतो और सचिव पद के लिए अमित शर्मा, सरजू केवट, नीतीश कुमार, संजय मरांडी ने दावेदारी पेश की. देर शाम तक आम सहमति नहीं बन पायी. अंतत: अध्यक्ष व सचिव का चयन जिला व केंद्रीय कमेटी द्वारा किये जाने पर सहमति बनी. अखिलेश महतो ने कहा कि झामुमो परिवार का कुनबा काफी बड़ा हो गया है. सदस्यों की संख्या बढ़ती जा है. इसलिए दावेदारों की संख्या बढ़ना लाजिमी है.

गोमिया प्रखंड स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर बैठक

महुआटांड़. झामुमो युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की गोमिया प्रखंड स्तरीय कमेटियों के गठन को लेकर सोमवार को टीटीपीएस ललपनिया स्थित सामुदायिक भवन में बैठक हुई. युवा मोर्चा में अध्यक्ष पद के लिए एतवा मुर्मू, नौशाद आलम, प्रेम कुमार सोरेन व कृष्ण दयाल सिंह, सचिव पद के लिए संजय सिंह, अशोक यादव व अनिल कुमार हांसदा और उपाध्यक्ष पद के लिए सनाउल्लाह, आकाश करमाली व शमशाद अंसारी ने दावा ठोका. पिंटू कुमार मरांडी निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गये. महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए आशा मुर्मू, तबीता तिर्की व उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी, कविता देवी व सुमित्रा देवी ने दावेदारी पेश की. ललिता देवी सचिव और अनु देवी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गयीं. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सोरेन व महिला मोर्चा की पूनम देवी ने कहा कि प्रक्रियाओं के बाद जल्द ही अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जायेगी. निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को माला पहना कर बधाई दी गयी. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सोरेन व उपाध्यक्ष विनय कपूर ने कहा कि पद लेना बड़ी बात नहीं है. निष्ठा से जिम्मेदारियों का निर्वहन करना महत्वपूर्ण है. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम देवी, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया. अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व संचालन गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी ने किया. मौके पर बबलू हेंब्रम, प्रखंड सचिव बंटी उरांव, मितन सोरेन, अमित पासवान, मदन महतो, गिरिधारी महतो, एतोराम किस्कू, शकील राज, दिनेश कुमार मुर्मू, हेमू यादव, अशोक महतो, दिनेश कुमार मुर्मू, विनोद सोरेन, संजय सोरेन, विनोद टुडू, गणेश यादव, प्रकाश सोरेन, रूपलाल बेसरा, शानू बेसरा, आशा मुर्मू, सुचिता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >