ढाई लाख के गहने व 25 हजार नकद की चोरी

स्प्रे छिड़क कर घरवालों को किया बेहोश

बोकारो. हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ सी के आवास संख्या 1158 में शुक्रवार की देर रात चोरी हो गयी. अंदर घर के सदस्य सो रहे थे. चोरों ने बाहर से कुंडी उखाड़ कर घर में प्रवेश किया. स्प्रे छिड़क कर घरवालों को बेहोश कर दिया. ढाई लाख का गहना व 25 हजार कैश की चोरी कर ली. इसी बीच गृहस्वामी की पत्नी की आंख खुली. हो हल्ला होने पर चोर गहना व नकदी लेकर चंपत हो गये. गृहस्वामी दिलीप चौहान ने 100 नंबर पर डायल कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जानकारी ली. आवासधारी का सेक्टर चार में लैपटॉप रिपेयरिंग की दुकान है. श्री चौहान ने चोरी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही चोरों के गिरोह को पकड़ लिया जायेगा. मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >